Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अम्बेडकर जयंती पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा सभी जिलों में भव्य संगोष्ठियों का सफल आयोजन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज सभी जिलों में भव्य एवं प्रेरणादायक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन संगोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भारत कुमार ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका, दलितों एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनके संघर्ष तथा शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह-संयोजक अमित खेरवाल, सोनिया दुग्गल, अमित राणा एवं नरेश पंचाल सहित विभिन्न जिलों के संयोजक — मनोज सोनकर, राज किशोर, सागर द्रविड़, सत पाल, विक्की शेरा एवं संजय टांक ने संगोष्ठियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगोष्ठियों को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन बाबा साहेब के आदर्शों को समाज में और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।