Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
घर छोड़ दिल्ली जा रहे 2 किशोर समेत 3 बच्चे सकुशल बरामद, डीसीपी ने अभिभावकों से की अपील - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लापता हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाने में सफलता हासिल की है। सेक्टर-14 थाना की टीम ने ईआरवी की सहायता से अलग-अलग दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी ने न केवल तीन मासूमों को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचाया, बल्कि उनके परिजनों के चेहरों पर भी मुस्कान वापस लौटाई। पहला मामला: दिल्ली जाने की फिराक में थे दो दोस्त पहले मामले में, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय दो किशोर, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गए। परिजनों को बिना बताए ये दोनों किशोर कामकाज की तलाश में दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बच्चे अंबाला रेलवे स्टेशन तक पहुँच गए थे, लेकिन वहाँ टीटी द्वारा पूछताछ किए जाने पर वे घबराकर वापस पंचकूला लौट आए। आज सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दोनों को मनसा देवी मंदिर परिसर के पास से सकुशल बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उनके माता-पिता को सौंप दिया। दूसरा मामला: स्कूल के नाम पर घर से निकला आठवीं का छात्र इसी क्षेत्र से जुड़ी दूसरी घटना में, कक्षा 8 का एक छात्र स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुँचा। जब छात्र की माँ उसे लेने स्कूल पहुँची, तो उसके वहाँ न होने की बात सुनकर परिवार की चिंता बढ़ गई जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बच्चे के मित्रों व रिश्तेदारों से संपर्क साधा। पुलिस की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया और उसे परिजनों के हवाले किया गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का संदेश: बच्चों के साथ बढ़ाएं संवाद डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों और माता-पिता के बीच संवाद की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। डीसीपी ने जोर देकर कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ एक मित्रवत और बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि बच्चे अपनी मन की बात या किसी भी तरह का दबाव खुलकर साझा कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि माता-पिता बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं को समझें, ताकि बच्चे भविष्य में घर छोड़ने जैसा कोई आत्मघाती या गलत कदम न उठाएं।