Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 22 Apr । शहर में वांटेड चल रहे आरोपी गोलू गोहाना को ऑपरेशन सेल की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास की गई, जहां पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की टीम को आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते मुठभेड़ की स्थिति बनी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गोलू गोहाना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों को लेकर जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।