Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पहले दिन कुल 4 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्यों के लिए भरे नामांकन*

*25 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं नामांकन पत्र- रिटर्निंग ऑफिसर श्री संयम गर्ग*
पंचकूला, 21 अप्रैल : नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 4 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए। रिटर्निंग आॅफिसर सह एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग ने बताया कि श्री धनंजय कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 10 के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामाकंन सहायक रिटर्निंग आॅफिसर सह जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्री सुनील जाखड़ को सौंपा। इसी प्रकार श्री किशन सिंह नेगी ने वार्ड नंबर 3 से राईट टू रिकाॅल पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन सहायक रिटर्निंग आॅफिसर सह जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री विशाल पराशर को प्रस्तुत किया। इसके अलावा श्रीमती राजिंद्र कौर और सुश्री शालू ने वार्ड नंबर 15 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन सहायक रिटर्निंग आॅफिसर सह तहसीलदार पंचकूला श्री सुरेश कुमार को सौंपा। रिटर्निंग ऑफिसर श्री संयम गर्ग ने बताया कि वार्ड नंबर 19 पिछड़ा वर्ग ए की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा वर्ग बी की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 7 और 17 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर 16 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 1, 2, 11, और 15 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए, तथा वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 14 और 20 सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। नामांकन पत्र 25 अप्रैल, 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित स्थानों पर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा किए जा सकते हैं। *यहाँ किए जा सकते हैं नामांकन दाखिल* वार्ड नंबर 1, 2, 3, 6 और 7 के लिए नामांकन श्री विशाल पराशर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पंचकूला के पास एसडीएम (सी) पंचकूला के कोर्ट रूम, भूतल, मिनी सचिवालय, कमरा नंबर 117 ए में जमा किए जा सकते हैं। वार्ड नंबर 4, 5, 8, 9 और 10 के लिए नामांकन श्री सुनील जाखड़, जिला सांख्यिकी अधिकारी, पंचकूला द्वारा उपायुक्त, पंचकूला के कोर्ट रूम, भूतल, मिनी सचिवालय, कमरा नंबर 102 में स्वीकार किए जाएंगे। वार्ड नंबर 11, 12, 13, 14 और 15 के लिए नामांकन श्री सुरेश कुमार, तहसीलदार पंचकूला के पास मीटिंग हॉल, दूसरी मंजिल, मिनी सचिवालय, कमरा नंबर 203 में जमा किए जा सकते हैं। वार्ड नंबर 16, 17, 18, 19 और 20 के लिए नामांकन श्री प्रद्युमन, नायब तहसीलदार मोरनी, पंचकूला द्वारा मीटिंग हॉल, दूसरी मंजिल, कमरा नंबर- 203 में स्वीकार किए जाएंगे। मेयर पद के लिए नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को उप-मंडल अधिकारी (सी), पंचकूला के कार्यालय भूतल, मिनी सचिवालय, कमरा नंबर-115 में 25 अप्रैल तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जमा किए जाएंगे।