Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर नगर निगम को वोटर में सूची की दूर अनियमितता करने के लिए दिया गया ज्ञापन
होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि चुनावो के लिए जारी सूचियों के प्रारूप जाँच करने पर बहुत सी अनिमयितताए देखने को मिली है। भाजपा द्वारा गठित टीम ने पाया है की वार्डबंदी के 31 -12 -2025 को जारी हुए नोटिफिकेशन की सीमाय नगर निगम द्वारा बनाए गए नक़्शे के वार्डो से मेल नहीं खाती । जिसके कारन सेकड़ो वोट इधर से उधर , उधर से इधर हो गई है। नोटिफिकेशन को सही मानकर ही नक्शा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के चुनावी नियमों के अनुसार वार्डबंदी करते समय सभी वार्डों की जनसंख्या लगभग एक समान की जानी चाहिए। परन्तु वास्तविकता इसके उलट है। जैसे वार्ड न. 9 में केवल 539 वोट दिखाई गई है। जबकि वार्ड न.3 में 5296 पर आबादी इससे बहुत ज्यादा है वोट दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि जनसँख्या की गिनती भी अनट्रेंड कच्चे कर्मचारीयो द्वारा करवाई है। जिसके फलसवरूप 2024 में शहर 1,29,698 वोट थी ,जो की2026 घटकर 1,18,146 रह गई। जबकि आबादी साढ़े 7 हज़ार के करीब बड़ी हुई है। बहुत सी वोटे जो विधानसभा की सूचि में दर्ज़ है वह संबधित वार्ड की बजाय दूर- दूर की वार्डो में पड़ी हुई दिखाई देती है। सबसे हैरानगी की बात तो यह है विधानसभा का वुथन 136 जो मौजूदा 35 ,36 ,37 ,39 में पड़ना चाहिए।उसके इन वार्डो में तो क्या कही भी नजर नहीं आ रहा। भाजपा नेताओं ने मांग की है की उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर वार्डबंदी के नोटिफिकेशन के अनुसार नक्शा बनाकर पुनर वोटर सूची बनाई जाए तथा एक दूसरे के वार्ड में गलत वोटों को बरीकी से जाँच कर ठीक कराया जाए। इस मोके पर भाजपा नेता पूर्व मेयर श्री शिव सूद ,सुरेश भाटिया पूर्व पार्षद जिला महामंत्री ,विनोद परमार ,अश्विनी ओहरी , यशपाल शर्मा,सुरिंदर भट्टी ,राजीव महाजन तथा अशवनी गेंद भी साथ थे।