Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 21 अप्रैल : देहलों तहसील में बिना अनिवार्य एनओसी (No Objection Certificate) के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इस मामले की विजिलेंस जांच की मांग की है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया है कि कई कॉलोनियों में सक्षम प्राधिकरण से जरूरी एनओसी लिए बिना ही रजिस्ट्री की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट हिदायतों के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर बिक्री दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बिना एनओसी किए गए सभी रजिस्ट्रेशनों की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने और इस तरह की अनियमितताओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की प्रथाओं से अनधिकृत और अव्यवस्थित विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सड़कों, सीवरेज और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बिना वैध मंजूरी के खरीदी गई संपत्तियों में भविष्य में कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने सरकार से विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।