Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सेवटर 45 स्थित बुड़ैल क्षेत्र में खराब सड़कों, सीवरेज जाम और बिगड़ी साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता एवं समाजसेवी शादाब राठी ने नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर प्रदीप कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान उन्होंने कुम्हार मोहल्ला सहित बुड़ैल के कई इलाकों की समस्याओं को विस्तार से रखा। खास तौर पर बिलाल मस्जिद के सामने वाली गली का मुद्दा उठाया गया, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले खोदने के बाद अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादाब राठी ने बताया कि बुड़ैल के कई हिस्सों में लंबे समय से सीवरेज जाम, टूटी-फूटी सड़कें और नियमित सफाई न होने की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। शादाब राठी ने कहा कि बुड़ैल की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान है और अब इन समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो जनता के हित में आगे भी संघर्ष जारी रखा जाएगा।