Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/20 अप्रैल। कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए। उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर आए। महिला घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी। आंसू पोंछते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में 5 महीने पहले ही नया घर लिया था। इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है, लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। हम बैसाखी पर्व मनाने के लिए बाहर गए थे हरमनप्रीत कौर ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी को लेकर कनाडा में भी पंजाब की तरह जश्न चल रहा था। जगह-जगह नगर कीर्तन निकाले जा रहे थे। इस दौरान वह भी परिवार के साथ बैसाखी मनाने के लिए बाहर गई हुई थी। इसी बीच चोर मौका देख घर के अंदर घुस गए। हम बैसाखी को लेकर बहुत खुश थे, लेकिन इस चोरी ने उनको अंदर तक तोड़कर रख दिया है। 2 मिनट में सारी जिंदगी की मेहनत ले गए हरमनप्रीत कौर ने बताया चोर 2 मिनट तक ही घर के अंदर रुके। उन्होंने तकिए के गिलाफ में गहने लपेटे और निकल गए। चोरी करने के तरीके से लगता है कि वह घर से काफी हद तक वाकिफ थे। उन्होंने सीधा उसी अलमीरा की दराज को खोला जहां गहने रखे हुए थे। ---