Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/20 अप्रैल। जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत खराब होने के बारे में बताया गया है। शेयर वीडियो में लिखा है कि उस्ताद गुलशन की हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन गुलशन मीर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले भी उन्हें दिल संबंधी बीमारी के कारण स्टंट डलवाने के लिए भर्ती कराया गया था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने भी पहले उनकी खराब सेहत की पुष्टि की थी। अब रितु मीर द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनके पिता को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है, जिसमें उनकी पल्स और हार्ट बीट मॉनिटर को भी दिखाया गया है। मदद के लिए जारी किया क्यूआर कोड उस्ताद गुलशन मीर के इलाज के भारी खर्च को देखते हुए साहिल मीर ने जनता से सहयोग मांगा है। सोशल मीडिया पोस्ट में साहिल नामक व्यक्ति का एक क्यूआर कोड शेयर किया गया है। ताकी लोगों की मददत से उस्माद गुलशन के लिए फंड जुटाया जा सके। हालंकि परिवार के तरफ से अभी तक कोई आधिकारित पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोगों द्वारा इस पोस्ट को देखने के मन में कई सारे सवाल खडे हो रहे है। लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने वाली 'नूरां सिस्टर्स' (ज्योति और सुल्ताना नूरां) की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ---