Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा, जीरकपुर। जीरकपुर के एक निजी होटल में शनिवार को आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 ने फैशन और प्रतिभा का यादगार मंच तैयार किया। एमएस इंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, हुनर और आकर्षक व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। शुरू से अंत तक कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और मनोरंजन का माहौल बना रहा। रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अलग-अलग एक्टिविटी के जरिए प्रतिभागियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। विजेताओं ने बिखेरा जलवा कड़े मुकाबले के बाद ख़ुशी राजपूत ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। वहीं डॉ . दीपिका चलिका को मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 चुना गया। विजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन टीम की मेहनत रंग लाई कार्यक्रम को सफल बनाने में शो डायरेक्टर सिमोन कम्बोज और आयोजक मीत संधू की अहम भूमिका रही। दोनों ने पूरे इवेंट को भव्य रूप देने में विशेष योगदान दिया। इवेंट पार्टनर के रूप में जोत डोगरा और हरप्रीत तनिआ जुड़े रहे, जबकि शिवानी कौल ने को-ऑर्गेनाइजर के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। जूरी और सेलिब्रिटी मेहमान बने आकर्षण प्रतियोगिता का मूल्यांकन सेलिब्रिटी जूरी डॉ . अर्चना खुराणा , पूनम ठाकुर और जसप्रीत कौर कथूरिया ने किया। वहीं कार्यक्रम में सिंगर मैंडी और पंजाबी रैपर रेक्स सीआर की मौजूदगी ने शाम को और खास बना दिया। युवाओं के लिए प्रेरणादायक मंच आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर के नए अवसर हासिल करने का मंच देते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। जीरकपुर की यह ग्लैमरस शाम फैशन, मनोरंजन और नई प्रतिभाओं के उत्सव के रूप में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।