Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई, आरोपी यूपी का रहने वाला
डेराबस्सी 19 Apr : जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की है। सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) ने बताया कि पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन को पुलिस कप्तान (देहाती) मनप्रीत सिंह और उप कप्तान पुलिस (डेराबस्सी) बिक्रमजीत सिंह बराड़ के दिशा-निर्देशन में अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मुख्य अफसर थाना हंडेसरा की निगरानी में सब-इंस्पेक्टर हरगोबिंद सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगला मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव हंडेसरा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कमल प्रसाद पुत्र मान सिंह निवासी गांव बिलैरी, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।