Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह लुधियाना, यूटर्न 19 अप्रैल (सहगल): जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप कौर ने हीटवेव (लू) संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. कौर ने बताया कि हीटवेव के दौरान कुछ वर्गों के लिए विशेष खतरा होता है। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हृदय, मधुमेह या श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, तथा बाहर काम करने वाले मजदूर, किसान और निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये उच्च-जोखिम वाले समूह सीधी धूप से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी और छाछ का सेवन करना चाहिए। बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना और सिर को कपड़े या टोपी से ढकना लाभदायक रहेगा। एडवाइजरी में हल्का भोजन करने और मौसमी फल एवं सब्जियों के सेवन की भी सिफारिश की गई है। लोगों को शराब, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं। बच्चो तथा पालतू जानवरों को गाड़ियों में ना छोड़े इसके अलावा, बच्चों या जानवरों को खड़ी गाड़ियों में छोड़ने पर सख्त मनाही की गई है, क्योंकि वाहन के अंदर तापमान तेजी से बढ़कर जानलेवा हो सकता है। डॉ. कौर ने बताया कि बाहर काम करने वाले लोग सुबह या शाम के समय काम करें, छांव में आराम करें और बार-बार पानी पीने की आदत डालें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थान हीटवेव से संबंधित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ओआरएस, दवाइयों तथा आपातकालीन सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं, पानी दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं। डॉ. रमणदीप कौर ने लोगों से अपील की कि वे मौसम संबंधी जानकारी पर नजर रखें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी बरतकर हीटवेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।