Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 19 Apr । शहर के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-40ए निवासी नवप्रीत कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा ऑर्डर की गई डिश में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। हैरानी की बात यह रही कि वही खाना उनका छोटा बेटा खा रहा था। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने फूड कोर्ट स्थित एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर मंगवाया था। खाना खाते समय उन्हें डिश में कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत खाना रोक दिया और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इंचार्ज ने भी मानी बात ग्राहक का कहना है कि शिकायत के बाद फूड कोर्ट इंचार्ज सुमित को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी खाने में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद कैफे के इंचार्ज को बुलाया गया, जिसने ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, पीड़ित ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया। वीडियो में दिखी नाराजगी घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला ग्राहक डिश दिखाते हुए कहती नजर आ रही है कि “पता नहीं हमने क्या खा लिया, यह मेरे बेटे की प्लेट में निकला है।” दूसरे वीडियो में महिला कर्मचारियों से शिकायत करती दिख रही है और कह रही है कि अगर बच्चा यह खाना खा लेता तो तबीयत खराब हो सकती थी। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने मामले के फोटो और वीडियो फूड सेफ्टी विभाग को भेज दिए हैं। साथ ही प्रशासन से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो।