Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/19 अप्रैल। इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल का ही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं जानकारी के अनुसार, राजिंदर सिंह (48) कोवो में रहता है, उनके तीन बच्चे हैं, जबकि गुरमीत सिंह (48) अग्नाडेल्लो-क्रीमोना में रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी। दोनों सेवादार गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कीर्तन कैंसिल हुआ इस दौरान एक तीसरा व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 10 गोलियां चलाई । इसके बाद हमलावर मौके से कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। गुरुद्वारा के पास वैशाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन होना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। ---