Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/19 अप्रैल। तरनतारन में कांग्रेस पार्टी से जुड़े समर्थक और किसान नेता का रविवार सुबह 11 बजे गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। यह घटना गांव गंडीविंड धत्तल में हुई। दो अज्ञात युवक घर के बाहर पहुंचे और किसान नेता को किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही वह आए तो घात लगाकर खड़े हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावर कौन थे इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान आत्मा सिंह पुत्र महिंदर सिंह के रूप में हुई है गोलियां लगने से आत्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से सबूत जुटा रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।साथ ही, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी रिपुतपन ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह की धमकी, फिरौती या गैंगस्टर एंगल सामने नहीं आया है। हत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ---