Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्ति 64.6 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से काबू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के दौरान नार्को-आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलीजेंस विंग की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर यूनिट ने सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो मुलजिमों को 64.62 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव अवान वासाऊ के निवासी सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और अमृतसर के गांव दयाल रंगड़ के रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा मुलजिमों की मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की है, जिसका वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल के पाकिस्तानी तस्करों और पुर्तगाल आधारित हैंडलर से भी संबंध हैं। उन्होंने कहा, “सरहद पार से तस्करी करने वाले इस गिरोह के पाकिस्तानी तस्कर मूसा, जिसका नाम 532 किलोग्राम हेरोइन रिकवरी मामले में सामने आया था, से भी संबंध हैं।” उल्लेखनीय है कि भारतीय कस्टम अधिकारियों ने 2019 में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी में 532 किलोग्राम हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी की थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने हेतु और जांच की जा रही है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए ए.आई.जी. एस.एस.ओ.सी. अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि संदिग्ध सरवन सिंह और शमशेर सिंह ने कुछ दिन पहले सरहद पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जानकारी पर और छानबीन करने पर पता लगा कि अपने हैंडलरों के निर्देशों पर ये दोनों प्राप्त की गई खेप को किसी अन्य पक्ष तक पहुंचाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एस.एस.ओ.सी. अमृतसर यूनिट टीम ने मुलजिमों को अमृतसर के महल बाईपास के पास काबू किया और उनके कब्जे से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। ए.आई.जी. ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों को उनके हैंडलरों द्वारा खेप डिलीवर करने के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 23 दिनांक 17.04.2026 को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 तथा भारतीय वायुयान अधिनियम की धाराएं 25, 26, 27, 28 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।