Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
14 वर्षों से फरार भगौड़ा पंचकूला पुलिस के शिकंजे में, जमानत पर छूटकर हुआ था फरार, बार-बार ठिकाने बदलता था - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वर्ष 2025 में देश भर में छापेमारी कर 291 भगौड़ो को पकड़ा था, 2024 से करीब 40 फीसदी ज्यादा पकड़े अजीत झा. पंचकूला 06 Jan : पंचकूला पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। कानून से भाग रहे भगौड़ों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने एक लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बीते 14 वर्षों से पुलिस और अदालत को चकमा दे रहा था। पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ इन्चार्ज निरीक्षक विरेन्द्र नैन के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 साल से फरार चल रहे भगौड़े गुप्त सूचना के आधार पर 5 जनवरी को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब, निवासी मोहाली के रूप में हुई है, जिसे वर्ष 2011 में चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी बार-बार कोर्ट और पुलिस की नोटिस के बावजूद न्यायिक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ और लंबे समय तक फरार रहकर कानून से बचता रहा। डीसीपी क्राइम एंट ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ऐसे कई आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद जानबूझकर न्यायालय में पेश नहीं होते, जिसके चलते अदालत उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर देती है। इन भगौड़ों के खिलाफ चेक बाउंस, चोरी, नशा तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। कई मामलों में आरोपियों पर एक से अधिक केस दर्ज पाए गए हैं और कुछ आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे। गौरतलब है कि पंचकूला पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर अब तक 291 भगौड़ों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, वर्ष 2024 में भी पुलिस द्वारा 209 भगौड़ों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।