Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
स्वच्छता के संदेश के साथ निकली स्वच्छ साइकिल रैली, चीफ इंजीनियर ने कई सेक्टरों में किया निरीक्षण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
:शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में नगर निगम चंडीगढ़ ने शनिवार सुबह स्वच्छ साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली सुबह 8 बजे सेक्टर-17 प्लाजा से शुरू हुई, जिसका नेतृत्व नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने किया। रैली सेक्टर-17, 18, 19, 27, 7 और 9 से होकर गुजरी। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और जनभागीदारी के प्रति जागरूक करना था। कई सेक्टरों में जमीनी निरीक्षण रैली के साथ ही चीफ इंजीनियर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। सेक्टर-17 में सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख और सफाई चेकलिस्ट को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-18 और 18/19 में खराब लाइट प्वाइंट्स को दुरुस्त करने और रोड गली चैंबरों की मरम्मत के आदेश दिए गए। सभी सेक्टरों में बैक सर्विस लेन की रोजाना सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सेक्टर-19C में पार्किंग और ग्रीन बेल्ट पर फोकस सेक्टर-19C में ग्रीन बेल्ट, ट्यूबवेल और पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहां पार्क के झूलों की मरम्मत, बिजली के खंभों की देखरेख, बेकार इलेक्ट्रिकल बॉक्स हटाने, कूड़े के उचित निस्तारण और पार्किंग बोर्डों की दोबारा पेंटिंग के निर्देश दिए गए। मॉडल पार्किंग विकसित करने के लिए सर्वे कराने को भी कहा गया। सेक्टर-27 और सेक्टर-7 में सौंदर्यीकरण सेक्टर-27 के कम्युनिटी सेंटर में म्यूरल्स की दोबारा पेंटिंग और क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड ठीक करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-7 में एससीओ के पीछे से मलबा हटाने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई। पार्कों और जलभराव पर विशेष ध्यान हाउस नंबर 1511 के सामने पार्क में वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, कांटेदार तार लगाने, नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण और बंद पड़े फव्वारे को चालू करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों को दो सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा गया। वहीं सेक्टर-9 में हाउस नंबर 206 के सामने जलभराव की समस्या दूर करने, पेड़ों की छंटाई और ड्रेनेज चैनल की मरम्मत के निर्देश जारी किए गए। समयबद्ध कार्यों पर जोर चीफ इंजीनियर ने सभी अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने, स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने और निगरानी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने कहा कि यह पहल स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य शहर की रैंकिंग सुधारने के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है।