Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-12 से, जो पूर्व नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है, कांग्रेस ने महिला आरक्षित सीट पर समाजसेवी प्रियंका को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने एक ऐसे चेहरे पर भरोसा जताया है, जो लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों के जरिए इलाके में सक्रिय रही हैं। सोनौली और आसपास के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों में उनकी भागीदारी रही है, जिन्हें पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। प्रियंका ने बताया कि सोनौली गांव में बरसाती पानी की समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है और गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया गया है। वहीं निचली सोनौली में सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जबकि कई स्थानों पर टाइल्स लगाने का काम अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में श्मशान घाट और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा ग्रीन वैली हाइट्स के पीछे झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर वहां स्टेडियम निर्माण की पहल भी की गई है। किशनपुरा से पीर मुछल्ला तक लिंक रोड का निर्माण पूरा होना भी इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरूप वार्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और उदयवीर सिंह ढिल्लों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा, “वार्ड नंबर-12 मेरा परिवार है। मैं हर सुख-दुख में वार्डवासियों के साथ खड़ी रहूंगी और उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।” स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की यह घोषणा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की सक्रियता और रणनीतिक तैयारी का संकेत मानी जा रही है।