Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पीर मुछल्ला की हाईराइज सोसाइटी में लगी आग, 11वीं मंजिल का फ्लैट जलकर खाक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के पीर मुछल्ला क्षेत्र स्थित विक्टोरिया हाइट्स सोसाइटी में शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक फ्लैट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 1101 में लगी, जो सरिता सिंह का बताया जा रहा है। घटना के समय फ्लैट मालिक अपने परिवार के साथ मोगा गई हुई थीं, जिससे फ्लैट पूरी तरह खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत इसकी सूचना दी। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने तत्काल दमकल विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी मुस्तैदी से आसपास के अन्य फ्लैट्स को भी सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि फ्लैट के खाली होने के चलते इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे सोसाइटी के निवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना ने हाईराइज इमारतों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।