Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 1101 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ के सहयोगियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महंत उदयगिरी जी के सान्निध्य में आयोजित 1101 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ के सफल एवं भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महायज्ञ को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं सहयोगियों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर स्वामी रामशरणानंद जी ,पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समाजसेवी अनुराग सूद, डॉ. हर्षविंदर पठानिया, प्रिंसिपल आरती सूद मेहता, एडवोकेट नवदीप सूद, विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल शोभा रानी तथा समूह स्टाफ भी समारोह में मौजूद रहा। सभी अतिथियों ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महंत उदयगिरी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि 1101 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ का आयोजन समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें सभी श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का एक माध्यम भी है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। अंत में मंदिर ट्रस्ट ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सके।