डॉ. अंकुर गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, लुधियाना (ग्रामीण) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने एक बड़ी आतंकी और आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए कनाडा स्थित गैंगस्टर गोपी लाहौरिया के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ जगरांव द्वारा की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ जगरांव के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह की टीम ने हाईटेक नाके पर घेराबंदी की। इस दौरान एक बिना नंबरी बाइक पर सवार दो संदिग्धों को दबोचा गया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी: गांव नंगल, थाना डेहलों के रूप में हुई है।
बरामदगी:
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ: जिन में 2 अवैध देशी पिस्तौल .32 बोर,
4 मैगजीन,
4 जिंदा कारतूस, 1 चोरी की बाइक बिना नंबर, इंजन और चेसिस नंबर मिटाए हुए है।
जांच में हुए सनसनीखेज खुलासे:
शूटआउट की साजिश: पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के संपर्क में थे। वे मोगा इलाके से हथियारों की खेप लेकर लुधियाना में एक बड़ी वारदात (शूटआउट) को अंजाम देने जा रहे थे।
लालच: इस वारदात को अंजाम देने के बदले उन्हें 20,000 रुपये देने का वादा किया गया था।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला पहले से ही हत्या के मामले में शामिल था और अभी बीते 20 मार्च को ही लुधियाना जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन दोनों रूपों के खिलाफ थाना सदर जगरांव में मामला दर्ज किया है।
लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी अनहोनी टल गई है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जा सके।"