Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 607 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 607 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही थाना रायपुर रानी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त व अपराध जांच के दौरान गांव टोका क्षेत्र में मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि आरोपी अरुण कुमार उर्फ अनिल (निवासी कुराली, जिला अंबाला) अपनी काले रंग की वैन्यू गाड़ी में अफीम लेकर रायपुर रानी क्षेत्र में सप्लाई देने आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत टांगरी पुल, क्रैशर जोन के पास नाकाबंदी की। कुछ ही समय बाद बताए गए विवरण के अनुसार गाड़ी को रोककर चालक को काबू किया गया, जिसने अपना नाम अरुण कुमार उर्फ अनिल बताया। मौके पर पहुंचे NDPS नोडल अधिकारी श्री सचिन सहरावत (ETO) की निगरानी में तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखा काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे जांच में अफीम पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ का वजन 607 ग्राम पाया गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹5000 नकद और वैन्यू कार भी बरामद की गई। सभी बरामदगी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर रानी में NDPS एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम की सप्लाई विभिन्न क्षेत्रों में करता था और इसका मुख्य सप्लायर उत्तरप्रदेश निवासी है। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा: “पंचकूला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से सप्लाई चेन के महत्वपूर्ण लिंक तक पहुंच मिली है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।” पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।