Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर, आरोपी फरार,
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
जीरकपुर 17 Apr : क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमनप्रीत सिंह (31) निवासी भाबत के रूप में हुई है, जो सेक्टर-42 चंडीगढ़ में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है। घटना 11 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी पत्नी को बिग बाजार छोड़ने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह जेपी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसकी पत्नी उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गई, जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ट्रक का नंबर नोट नहीं कर सका और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।