Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अमलाला में घग्गर नदी पर बने पुल को बचाने की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अवैध माइनिंग से पुल को खतरा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


ओवरलोड वाहनों पर रोक और सख्त कार्रवाई की उठी मांग
डेराबस्सी 17 Apr : विधानसभा हलका डेराबस्सी व राजपुरा के क्षेत्रवासियों और अमलाला घग्गर कमेटी ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को पत्र लिखकर गांव अमलाला में घग्गर नदी पर बने पुल को माइनिंग माफिया से बचाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में बताया गया कि करीब 15 वर्ष पहले संत महापुरुषों के मार्गदर्शन में कारसेवा के माध्यम से इस पुल का निर्माण किया गया था। लोगों के सहयोग से तैयार यह पुल 11 नवंबर 2011 को समर्पित किया गया, जिससे डेराबस्सी और राजपुरा क्षेत्र के गांवों को सीधा संपर्क मिला। कमेटी ने आरोप लगाया कि जनवरी 2026 से अमलाला घग्गर नदी में अवैध माइनिंग तेज हो गई है और ओवरलोड टिप्पर बिना रोक-टोक इस पुल से गुजर रहे हैं, जिससे इसकी संरचना को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा भारी वाहनों को रोकने के लिए धरना देने के बावजूद माइनिंग माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि अमलाला और बरौली गांवों की करीब 50-60 एकड़ जमीन घग्गर नदी में बह चुकी है, जिससे पानी के बहाव में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मांग की कि डी-सील्टिंग के दौरान निकाली जाने वाली रेत और मिट्टी को इन जमीनों में डाला जाए, ताकि किसानों को अपनी भूमि दोबारा खेती योग्य बनाने में मदद मिल सके। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पुल की तुरंत मरम्मत कर यातायात सुचारू किया जाए, ओवरलोड वाहनों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और अवैध माइनिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा संघर्ष को तेज किया जाएगा। फोटो कैप्शन: अमलाला घग्गर कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री को लिखे पत्र संबंधी जानकारी देते हुए।