Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/17 अप्रैल। लुधियाना जिले के सिधवां बेट इलाके के गांव गोरसियां खान मोहम्मद में कथित अवैध रेत खनन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पनग्रेन के चेयरमैन और लुधियाना (देहाती) के जिला प्रधान डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पंजाब सरकार के मंत्री बरिंदर गोयल से संयुक्त जांच की मांग की है। उन्होंने जालंधर और लुधियाना जिला प्रशासन की एक संयुक्त जांच कमेटी गठित करने का आग्रह किया है। डॉ. गिल ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। उन्होंने बताया कि खनन माफिया ने दरिया के अंदर अवैध रूप से बांध बनाकर पानी का बहाव रोक दिया है, जिससे प्राकृतिक जलधारा और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। पनग्रेन चेयरमैन ने मांगी संयुक्त जांच डॉ. गिल के अनुसार, माइनिंग माफिया भारी पोकलेन मशीनों का उपयोग कर दरिया से रेत निकाल रहा था। रेत की ढुलाई के लिए ओवरलोड ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके कारण आसपास के इलाकों में धूल-प्रदूषण और यातायात की समस्या भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत खनन स्थल जालंधर जिले में स्थित है, लेकिन खनन माफिया लुधियाना क्षेत्र के रास्तों का उपयोग कर रहा है। गांववासियों के अनुसार, ओवरलोड ट्रकों के कारण गांव की सड़कें बुरी तरह टूट गई हैं और सीवरेज सिस्टम भी प्रभावित हुआ है। शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन पर शिकायतें दीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि यदि दरिया में बना बांध अचानक टूट जाता या पानी का बहाव तेज हो जाता, तो सिधवां बेट क्षेत्र के कई गांवों को भारी नुकसान हो सकता था। शिकायतों पर कार्रवाई न होने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। जिसके बाद अधिकारियों ने काम रुकवाया। ---