Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़। चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। यह गिरफ्तारी एसपी साइबर यूटी चंडीगढ़ गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशों, डीएसपी साइबर क्राइम एवं आईटी के मार्गदर्शन तथा सेक्टर-17 स्थित साइबर थाना प्रभारी की निगरानी में की गई। मामले में एफआईआर नंबर 39, दिनांक 07 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान : 1. रमेश अजय भाई अबचुंग निवासी सपना नगर नंबर-4, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (39 वर्ष) 2. योगेश देवजी महेश्वरी निवासी सेक्टर-7, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (38 वर्ष) 3. हितेश नारन बोरिचा निवासी बोरिचावास, मित्थी रोड, गांधीधाम, कच्छ, गुजरात (40 वर्ष) पुलिस के अनुसार यह मामला एक बुजुर्ग शिकायतकर्ता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। दिसंबर 2025 में पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर विभिन्न बैंक खातों में करीब 46 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और फील्ड इनपुट के आधार पर आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये जमा हुए थे, जिन्हें बाद में अलग-अलग स्थानों से निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश ने अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों योगेश और हितेश के जरिए अहमदाबाद निवासी रफीक भाई को कमीशन पर उपलब्ध करवाया था। तीनों आरोपियों को गुजरात के गांधीधाम से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ लाया गया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लेने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। इनके जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाया जाता था। जनता के लिए साइबर पुलिस की एडवाइजरी • किसी भी तरह की वेरिफिकेशन, गिरफ्तारी से बचने या फर्जी केस निपटाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें। • अपने पहचान पत्र केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दें। • किसी को अपना सिम कार्ड या बैंक खाता किराए पर न दें। • अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की जानकारी TAFCOP पोर्टल पर जांचें। • व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स बदलकर अनजान कॉल्स ब्लॉक करें। • आधार बायोमेट्रिक लॉक रखें। • संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।