Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महिला सशक्तिकरण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आज पटियाला में एक विशाल ‘नारी शक्ति वंदन मार्च’ निकाला गया।
महिला सशक्तिकरण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आज पटियाला में एक विशाल ‘नारी शक्ति वंदन मार्च’ निकाला गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च में एनजीओ प्रतिनिधि, अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं की निर्णय लेने और कानून निर्माण प्रक्रिया में सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा और उन्हें बराबरी का हक दिलाएगा। इस रैली में डेराबस्सी से नगर परिषद के पार्षद एडवोकेट विक्रांत पवार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने भी महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। मार्च के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।