Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नगर परिषद चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता हरिंदर सिंह हनी, वार्ड नंबर 18 के पूर्व काउंसलर हरविंदर सिंह पिंका और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा ने वोटर सूचियों में पारदर्शिता को लेकर अहम मुद्दा उठाया है।
नगर परिषद चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता हरिंदर सिंह हनी, वार्ड नंबर 18 के पूर्व काउंसलर हरविंदर सिंह पिंका और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा ने वोटर सूचियों में पारदर्शिता को लेकर अहम मुद्दा उठाया है। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रत्येक वार्ड की वोटर लिस्ट के साथ उसका आधिकारिक नक्शा भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। तीनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान में जारी वोटर सूचियों के साथ वार्ड का नक्शा उपलब्ध नहीं है, जिससे वार्ड सीमाओं को समझना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते कई बार अन्य वार्डों के वोट गलत तरीके से किसी दूसरे वार्ड में शामिल हो जाते हैं, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि प्रत्येक वार्ड का नक्शा उपलब्ध कराया जाए तो गलत वोटों की पहचान आसानी से हो सकेगी और समय रहते उनमें सुधार किया जा सकेगा। इससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या परेशानी से बचा जा सकेगा। हरिंदर सिंह हनी, हरविंदर सिंह पिंका और पवन धीमान पम्मा ने प्रशासन से अपील की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी वार्डों की वोटर सूची के साथ संबंधित वार्ड का नक्शा अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।