Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एयरपोर्ट रोड स्थित सिटी सेंटर-2 में बुधवार सुबह एक युवती ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय तान्या निवासी दुर्गा नगर, अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है।
एयरपोर्ट रोड स्थित सिटी सेंटर-2 में बुधवार सुबह एक युवती ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय तान्या निवासी दुर्गा नगर, अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल के बैकसाइड से नीचे गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से युवती की एक्टिवा और बैग बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और टिफिन मिला। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की गई, जबकि मोबाइल फोन से उसकी मां से संपर्क किया गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में युवती अकेले ही बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर जाती हुई दिखाई दे रही है। एंट्री गेट पर भी वह स्कूटी पर अकेली आई थी, जिससे प्राथमिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। परिजनों के अनुसार, तान्या अंबाला में एक निजी नौकरी करती थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। कोट: “परिवार मौके पर पहुंच गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी में युवती अकेली दिखाई दे रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।”