Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वीआईपी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पांचवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
वीआईपी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पांचवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगने से घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह घर के मंदिर में जल रही जोत थी। सोसायटी निवासी सुधीर पासी के अनुसार, यह हादसा मकान नंबर 522 में हुआ, जहां संदीप ग्रोवर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि संदीप ग्रोवर शाम को मंदिर में जोत जलाकर किसी काम से नीचे गए थे। कुछ ही देर बाद फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंच चुका था। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस अग्निकांड में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घर में पूजा या अन्य कारणों से जलने वाली जोत और दीयों को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।