Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
आप परिवार हुआ और मजबूत, लालडू में सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लालडू 05 Jan : राजनीति में उस समय बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 10 से जुड़े सैकड़ों अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने अपनी पुरानी पार्टियों को अलविदा कहकर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा इलाके में कराए जा रहे विकास कार्यों, उनकी ईमानदार कार्यशैली और जनहित को प्राथमिकता देने वाली सोच की सराहना की। लोगों का कहना था कि सड़कों की मरम्मत, मूलभूत सुविधाओं में सुधार, स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान विधायक रंधावा को अन्य नेताओं से अलग बनाता है। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से विधानसभा भेजा है और वे हर समय लोगों की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सीमावर्ती क्षेत्र, जिसे दशकों तक पूर्ववर्ती सरकारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा नजरअंदाज किया गया, आज निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि लालडू क्षेत्र में घर-घर जाकर कैंप लगाना, मोहल्ला क्लीनिक, शून्य बिजली बिल योजना और युवाओं को बिना भेदभाव के सरकारी नौकरियां देना आम आदमी पार्टी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब के लोगों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर लकी सैनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने वालों में नरिंदर सिंह, मंदीप सिंह, लखवीर सिंह, गुरचरण सिंह, राहुल कुमार, सुमित कुमार, स्किल मोहम्मद, दादर खान, यादव, विजय कुमार, रिंकू धीमान, किरण पाल, रवि सैनी, प्रेमलता, गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह सहित कई अन्य साथी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण तथा आम आदमी पार्टी की पूरी टीम उपस्थित रही।