Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 15 April : सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में लुधियाना के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। हालांकि बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक टॉपर सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन स्कूल स्तर पर घोषित परिणामों में छात्रों ने 95% से 99% तक अंक हासिल कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। BCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा जैनिका जैन ने 99.8% अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि अशनूर कौर, मेहरीन कौर और नवधा कुकरेजा ने 99.4% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। BCM स्कूल (दुगरी शाखा) में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यहां निशान सिंह, भाव बगला, मेहरप्रीत कौर और अवनीप कौर ने 97.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप स्थान हासिल किया। भारतीय विद्या मंदिर (बीवीएम), ऊधम सिंह नगर के परिणाम भी उत्कृष्ट रहे। यहां ध्वनि और नमन शर्मा ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अदिति शर्मा ने 97.4% और हरसीरत कौर ने 97.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुंदन विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर और दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 95% से अधिक अंक प्राप्त किए और स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत के करीब रहा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।