Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
फॉर्च्यून पैनोरा 2026 : अवार्ड्स और शानदार भागीदारी के साथ बनाई पहचान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नॉर्थ इण्डिया में सुनी रीएल एस्टेट अवॉर्ड्स की धमक लुधियाना, 12 अप्रैल : दो दिवसीय फॉर्च्यून पैनोरा 2026 – द प्रॉपर्टी फेस्ट इस वर्ष अपने भव्य आयोजन के साथ-साथ प्रतिष्ठित पुरस्कारों के कारण विशेष चर्चा में रहा। रियल एस्टेट क्षेत्र के इस मेगा आयोजन में जहां एक ओर 6 हजार से अधिक दर्शकों की उल्लेखनीय उपस्थिति और बड़े पैमाने पर बुकिंग्स दर्ज की गईं, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रदान किए गए सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। प्रदर्शनी में 27 प्रमुख कंपनियों ने आकर्षक स्टॉलों के माध्यम से अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया और उल्लेखनीय व्यावसायिक सफलता प्राप्त की। आयोजन के दौरान प्रख्यात बिजनेस प्रोफेशनल वीके. गोयल के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय जूरी ने गोपनीय मानकों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में छह प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया। ये पुरस्कार पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा तथा जूरी प्रमुख वी.के. गोयल द्वारा विजेताओं को प्रदान किए गए। अवार्ड विजेताओं में टीम वेस्टर्न लिविंग को पैनोरा 2026 शोस्टॉपर, अशोक मल्होत्रा ग्रुप को क्रिएटिव एक्सीलेंस, सीएम इन्फिनिया को आउटस्टैंडिंग मार्केटिंग इम्पैक्ट अक्रॉस पंजाब, जेएलओ को मोस्ट इनोवेटिव एंड इम्पैक्टफुल प्रेजेंटेशन, फोर्टेम टाउनस्क्वेयर को बेस्ट विजुअल एंड कॉन्सेप्चुअल प्रेजेंटेशन तथा इवेंट सपोर्ट सर्विसेज को एक्सीलेंस इन फैब्रिकेशन के लिए सम्मानित किया गया। ये अवार्ड्स वेस्टर्न लिविंग की ओर से सीएमडी हिमांशु क्वात्रा ने अपनी टीम सहित, एमजी ग्रुप की ओर से सीएमडी अशोक मल्होत्रा, सुरेंद्र शर्मा एवं मुकेश भारती सहित , फोर्टेम टाउनस्क्वेयर की ओर से सीएमडी तरुणजीत टक्कर सोनू ने डायरेक्टर गुणवीर टक्कर , सीएम इन्फिनिया की ओर से हेड सेल्स पूजा थापर ने टीम सहित तथा इवेंट सपोर्ट सर्विसेज के निदेशक आशीष शुक्ला एवं जेएलओ समूह की ओर से नेहा ने अपनी टीम के साथ हांसिल किया । सुस्त बाजार के बावजूद, प्रदर्शनी में 6,000 से अधिक गुणवत्तापूर्ण दर्शकों की उपस्थिति ने इसकी सफलता को प्रमाणित किया। साथ ही, हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने की खुशी में 100 लकी विजिटर्स के लिए हलवारा से दिल्ली हवाई यात्रा टिकटों के ड्रा ने पूरे आयोजन को ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना दिया। अवॉर्ड्स, प्रभावशाली भागीदारी और शानदार उपस्थिति के साथ फॉर्च्यून पैनोरा 2026 ने रियल एस्टेट प्रदर्शनी के क्षेत्र में एक नया माइल स्टोन स्थापित किया है।