Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
महिलाओं को 1000 की स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली, पंजाब की मालवा बेल्ट, मंत्रियों की सीटों पर फोकस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/13 अप्रैल। पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। पहले इसके लिए 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था लेकिन बेअदबी कानून को लेकर स्पेशल विधानसभा सेशन की वजह से इसे टाल दिया गया। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएम भगवंत मान जालंधर के आदमपुर में रैली कर इसकी शुरूआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी। इनमें से 5 जिले सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले मालवा और 2 जिले दलितलैंड कहे जाते दोआबा के हैं। इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, उनमें 4 सीटें मंत्रियों, एक स्पीकर और एक आप की महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट का है। शुरूआत के लिए कई प्रमुख जिलों को चुना सरकार ने इसके लिए मालवा के 5 और दोआबा के 2 जिले चुने हैं। मालवा के ज्यादा जिले इसलिए हैं क्योंकि पंजाब की 117 में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। पिछली बार आप यहां से 62 सीटें जीती थी। दोआबा की 23 सीटों पर पिछली बार आप और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। आप को 10 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं थी। इस बार बीजेपी भी SC वोटर्स में जोर लगा रही है। जिसे देखते हुए दोआबा को टारगेट किया जा रहा है। 9 सीटों पर रजिस्ट्रेशन पहले की जा रही जिन 9 सीटों में पहले रजिस्ट्रेशन की जा रही है, उसमें से 8 पर आप के विधायक हैं। इनमें श्री आनंदपुर साहिब से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सुनाम से मंत्री अमन अरोड़ा, पटियाला ग्रामीण से सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, दिड़बा से वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, मलोट से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर, कोटकपूरा से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बटाला से आप के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी और मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शामिल हैं। वह आम आदमी पार्टी की महिला विंग की स्टेट प्रधान भी हैं। ---