Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 12 April : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 11 और 12 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कई अहम घोषणाएं कीं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मथुरा से तीन बार सांसद रहे डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने युवराज ऋषिराज सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीमती इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाया गया। इस अवसर पर विजय सिंह सोनगरा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), गजेंद्र सिंह राणा (चंडीगढ़ अध्यक्ष), यशपाल राणा (हरियाणा अध्यक्ष), कामनेश धलारिया (चंडीगढ़ सचिव), अमन राम (चंडीगढ़ उपाध्यक्ष), उमेश सिंह राणा (पंजाब युवा अध्यक्ष), साहिल सिंह राठौड़ (पंजाब युवा उपाध्यक्ष) सहित देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में 24 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में उठे ये प्रमुख मुद्दे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अधिवेशन में कई सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख मांगों में जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करना, एट्रोसिटी एक्ट में पुनर्विचार, महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश, गरीब छात्रों की शिक्षा सहायता, UGC कानून में संशोधन, क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना और समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे मुद्दे शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से क्षत्रिय समाज के किसी भी सदस्य को भारत रत्न नहीं मिला है, इसलिए समाज के योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया जाना चाहिए। इस संबंध में केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। युवाओं और विरासत संरक्षण पर जोर नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष युवराज ऋषिराज सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, जिस पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, राष्ट्र सेवा, संस्कृति संरक्षण और विरासत किलों, महलों व धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने दहेज प्रथा, शराब और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने तथा सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देने की भी बात कही। महिला विंग ने भी रखे विचार महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु तोमर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नई सदस्यता अभियान, परिवारों में बढ़ते विवाद और तलाक जैसी समस्याओं पर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।