गुस्ताख़ी माफ़ 9.4.2026
पिया करेंगे चौगुनी, आप बना लें रूल।
इससे कर हम चौगुना, सकते और वसूल।
सकते और वसूल, बढ़ेगी और कमाई।
सबसे अच्छे लोग, पियक्कड़ अपने भाई।
कह साहिल कविराय, ख़जाना ख़ूब भरेंगे।
आप बना लें रूल, चौगुनी पिया करेंगे।
प्रस्तुति -- डॉ. राजेन्द्र साहिल