Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/12 अप्रैल। क्या पंजाब की सियासत में एक बार फिर ठोको ताली गूंजने वाली है? क्या पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिद्धू 2027 के चुनावों के लिए अपनी नई पिच तैयार कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर सिद्धू की बढ़ती सक्रियता कुछ बड़े संकेत दे रही है। हाल ही में सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने दिल्ली की 9 साल पुरानी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थाम कर सबको चौंका दिया था। लेकिन अब सबकी निगाहें नवजोत सिंह सिद्धू पर हैं। पिछले कुछ दिनों से सिद्धू सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो साझा कर रहे हैं, जिनमें वे आम जनता के बीच नजर आ रहे हैं। चाय की चुस्कियों से सियासी संदेश की अटकलें तेज सिद्धू ने रविवार को ही अमृतसर के मशहूर ज्ञानी टी स्टॉल का एक वीडियो दोबारा साझा किया है। इस वीडियो में वे न केवल अपने दोस्तों के साथ चाय की चुस्कियां लेते दिख रहे हैं, बल्कि वहां मौजूद आम लोगों और प्रशंसकों के साथ घुल-मिल रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि जनता की नब्ज टटोलने की एक कोशिश है। कांग्रेस से दूरी और राजनीतिक भविष्य पर सवाल गौरतलब है कि कुछ समय पहले चंडीगढ़ में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि सिद्धू फिलहाल किसी भी पार्टी में नहीं हैं। 2022 के बाद से कांग्रेस ने उन्हें किसी भी काम या मीटिंग के लिए नहीं बुलाया है। 2027 चुनाव को लेकर नए सियासी समीकरणों की चर्चा कांग्रेस से इस दूरी और सोशल मीडिया पर बढ़ती इस नजदीकी ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। क्या सिद्धू अपनी पत्नी के नक्शेकदम पर चलेंगे? क्या 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में हमें सिद्धू का एक नया अवतार देखने को मिलेगा? सिद्धू की ये 'चाय पर चर्चा' उन्हें सियासत के किस मोड़ पर ले जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। ----