Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/11 अप्रैल। बटाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से चल रहे नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन, पिस्तौल, कारतूस और ड्रग मनी भी बरामद की है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जांच में सामने आया है कि वे जबरन वसूली, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, .30 कैलिबर पिस्तौल, 6 कारतूस और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी जबरन वसूली, नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े थे। प्रारंभिक जांच में ये भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए अपराधियों को हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस, बटाला में FIR दर्ज की गई है। 30 मार्च चलाई थी गोलियां 30 मार्च को बटाला के सिविल लाइन्स इलाके में विदेश में बैठे शरारती तत्वों के इशारे पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने जांच के बाद वंश और सुखचैन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 पिस्तौल (.30 बोर) और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी वंश ने बताया कि वह ये पिस्तौल रविपाल (निवासी रायपुर) और एक नाबालिग लड़के से लेकर आया था। पुलिस ने इन दोनों को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। ---