Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/10 अप्रैल। पंजाब के राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में नव पदोन्नत राजस्व अधिकारियों को पदोन्नति पत्र वितरित किए। राजस्व मंत्री ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले 14 तहसीलदारों और 13 नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदोन्नतियां राज्य में राजस्व प्रशासन को और मज़बूत बनाने के साथ-साथ अधिकारियों की मेहनत और वर्षों की सेवा का उचित सम्मान हैं। अधिकारियों को संबोधित करते हुए स. मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों को उनका अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और योग्यता आधारित पदोन्नतियों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और सरकारी सेवाओं की कार्यक्षमता में सुधार होता है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती उनके द्वारा दिए गए तीन पसंदीदा स्टेशनों में से एक पर उनके निवास स्थान के नज़दीक की गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन सुनिश्चित करना है, ताकि अधिकारी अधिक एकाग्रता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। क्षेत्रीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए माल मंत्री ने विभाग के कामकाज में और सुधार के लिए अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर से मिलने वाली फीडबैक नीतियों में सुधार और जवाबदेह व प्रभावी शासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मान सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत बनाने जैसी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व श्री अनुराग वर्मा ने भी नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी, समर्पण और पेशेवर तरीके से निभाते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह के दौरान सचिव राजस्व-सह-निदेशक आपदा प्रबंधन स. मनवेश सिंह सिद्धू तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।