Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/9 अप्रैल। सनौर के आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला सेंट्रल जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी अनुसार पठानमाजरा पर 1 सितंबर, 2025 को रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें महिला ने बताया था कि उन दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान ही पठानमाजरा ने महिला से कहा था कि उनका तलाक हो गया है और वह शादी के लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। बाते करते वक्त ही विधायक ने महिला के सामने शादी का प्रपोजल रखा और महिला ने यकीन करके शादी के लिए हां कर दी। लेकिन मार्च 2022 में जब पठानमाजरा ने चुनाव लड़ा, तो हलफनामे में उन्होंने अपनी पहली पत्नी का नाम लिखा और बताया कि वह शादीशुदा है। विधायक ने झूठ बोलकर धोखा भी दिया और लगातार शारीरिक शोषण भी करता रहा। विधायक ने महिला के अश्लील वीडियो बनाए और उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाता रहा। पीड़ित महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनको पटियाला कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद 8 अप्रैल को जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों कि वजह से पठानमाजरा को बठिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए।