Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक शुरू होते ही बुधवार को तीखा हंगामा देखने को मिला। बैठक में सेक्टर-45 में चल रही तोड़फोड़ कार्रवाई का मुद्दा छा गया, जिसे लेकर पार्षदों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई। कांग्रेस पार्षदों ने सबसे पहले हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं और आम जनता परेशान है। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि उनके क्षेत्र में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन बड़े अवैध कब्जों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता। हंगामे के बीच मेयर सौरभ जोशी खुद धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई नहीं रोकी जाती, वे अपने स्थान से नहीं हटेंगे। मेयर ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सभी दल एकजुट हैं और इसके लिए ऑल पार्टी कमेटी का गठन किया गया है। बैठक के दौरान पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला को लेकर भी विवाद हुआ। कुछ पार्षदों द्वारा की गई टिप्पणी पर मेयर और पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। मेयर ने चेतावनी दी कि किसी भी पार्षद के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी दौरान वेंडरों से वसूली जाने वाली फीस का मुद्दा भी गरमा गया। कांग्रेस पार्षदों ने दावा किया कि शहर में करीब 25 हजार वेंडर हैं, लेकिन केवल 4 हजार ही निगम को शुल्क दे रहे हैं, जिससे राजस्व पर असर पड़ रहा है। बैठक में पार्किंग पास को लेकर राहत का प्रस्ताव भी सामने आया। प्रस्ताव के अनुसार चारपहिया वाहनों के वार्षिक पास में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे 6000 रुपये का पास घटकर 5400 रुपये हो जाएगा। वहीं, दोपहिया वाहनों का पास 3000 रुपये से घटकर 2700 रुपये किया जा सकता है। बैठक के दौरान लगातार हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा अधूरी ही रह गई।