Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 08 Apr : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एस.ए.एस.नगर (मोहाली) की जिला कांग्रेस कमेटी की 51 सदस्यों वाली नई कार्यकारिणी की सूची जारी हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के वैचारिक सलाहकार कमेटी के सदस्य तथा पंजाब कांग्रेस डेलीगेट व प्रवक्ता अमित बावा सैनी द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों में मनोज शर्मा को जिला उप-प्रधान, विक्रम सिंह राना व प्रवीन मखीजा को जिला महासचिव, मनप्रीत सिंह सैयदपुरा का जिला प्रवक्ता तथा साराशं शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी में ट्रेजरार की जिम्मेदारी दी गई। अमित बावा सैनी नें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग व एस.ए.एस. नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान द्वारा विगत दिनों पंजाब में जिला अध्यक्षों की नियुक्ती हुई जिससे पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिली और अब जिला कांग्रेस कमेटी में नए उर्जावान और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान और सम्मान देने के लिए लीडरशीप का आभार व्यक्त करते है। अमित बावा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ विधानसभा चुनाव नहीं है बल्कि पंजाब को बचाने की लड़ाई है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान बचाने, पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने तथा पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।