Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/8 अप्रैल। लुधियाना के अमन नगर में शादी करके आई दुल्हन ने 2 साल बाद कनाडा की पीआर मिलते ही अपने पति से रिश्ता तोड़ दिया। परेशान हुए पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। थाना सलेम टाबरी में पीड़ित परिवार ने अपनी बहु और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने जरनैल सिंह की शिकायत पर अमनदीप कौर (पत्नी), बलबीर सिंह (ससुर), जसवीर सिंह (साला) और कपूरथला के गांव भोरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए परेशान पिता ने बताया कि उनका बेटा मान सिंह कनाडा का स्थायी निवासी है। उसकी शादी 10 फरवरी 2024 को कपूरथला के गांव रिहाणा जट्टां की रहने वाली अमनदीप कौर के साथ हुई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि अमनदीप ने पीआर लेने के लिए उनके बेटे से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही मान अपनी पत्नी अमनदीप को अपने साथ कनाडा ले गया। जैसे ही अमनदीप को पीआर मिली, तो वह अपने पति को छोड़ कर किसी अनजान जगह रहने लगी। पुलिस मामले कि जाँच कर रही है। ---