Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/8 अप्रैल। मायापुरी में पत्नी के साथ बहस करने के बाद पति ने शकी हालातों में फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। दरअसल, बहस बढ़ते ही पत्नी सजदा घर से चली गई और जब लौटी तो उसके पति स्माइल का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश कब्जे में ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मायापुरी के रहने वाले स्माइल के रुप में हुई है। उसकी पत्नी सजदा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन दोनों की लव मैरिज हुई थी। हलाकि शादी से पहले स्माइल ने बताया था कि वह अभी कुंवारा है लेकिन शादी के 6 महीने बाद पता चला कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी है। इसी बात को लेकर उनमे झगड़ा होता रहता था। सजदा ने आगे बताया के मंगलवार शाम स्माइल ने शराब पी रखी थी। जिससे उनके बीच बहस हुई और गुस्से में स्माइल ने कह दिया कि जब से वो उसकी जिंदगी में आई है उसकी जिंदगी खराब हो गई है। इसके बाद सजदा घर से निकल गई। पति ने धमकी भी दी थी कि अगर वो तुरंत घर वापिस नहीं लौटी तो वह सुसाइड कर लेगा। सजदा को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन जब वह वापिस लौटी तो स्माइल की लाश फंदे से लटक रही थी। एएसआई रविंदर का कहना है कि मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों से भी इस मामले में बयान लिए जा रहे हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----