Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अराजकता: जगराओं में एक और कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, हत्यारे खुद घर जाकर दे गए वारदात की खबर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अराजकता: जगराओं में एक और कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, हत्यारे खुद घर जाकर दे गए वारदात की खबर 2 महीने में तीसरे बड़े कब्बडी खिलाडी का फ़िल्मी स्टाइल में मर्डर हेम राज बब्बर, जगराओं चंडीगढ़/जगराओं — पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एक बार फिर बेनकाब हो गई है। जगराओं के गांव मानुके में 32 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गगनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्यारे गोली मारने के बाद खुद मृतक के घर पहुंचे और दहशत फैलाते हुए परिजनों से कहा— “तुम्हारे लड़के को मार दिया है, उसकी लाश खेतों में पड़ी है।” इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह पर गांव के बाहर खेतों में घात लगाकर हमला किया गया और उन्हें कई गोलियां मारी गईं। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ गगनदीप को सिविल अस्पताल जगराओं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गगनदीप जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानुके के रिश्तेदार थे। क्या ला एंड आर्डर को खुला चेलेंज ? हथियारों के फ़िल्मी स्टाइल मर्डर से जनता में यह चर्चा छिड़ गई की कहने को तो ये कातिलों के कुछ शब्द है लेकिन कहीं ना कहीं पंजाब के ला एंड आर्डर को खुला चेलेंज कर गए। अब पंजाब की आँखे सीएम मान पर टिक्की है। 25 दिनों में पंजाब के दूसरे बड़े कब्बडी खिलाडी की हत्या गौरतलब है की 25 दिनों में पंजाब के दूसरे बड़े कब्बडी खिलाडी की इस तरह गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया। इससे पहले १५ दिसंबर को मोहाली सोहना में 30 वर्षीय कबड्डी खिलाडी एवं प्रमोटर कवर दिग्विजय सिंह उर्फ़ राणा ब्लाचोरिया को ऐसे ही कुछ युवाओं ने कबड्डी कप दौरान मार दिया था। जिनकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। इस बार तीन बच्चों के पिता कबड्डी खिलाडी गगनदीप सिंह को शिकार बनाया गया है। दो महीनों में जगराओं में भी दूसरे बड़े खिलाडी की मौत गौरतलब है कि महज दो महीनों में जगराओं में यह दूसरे कबड्डी खिलाड़ी की हत्या है। इससे पहले 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राज्य में गैंगवार और हथियारबंद अपराधियों के बढ़ते हौसले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद विधायक सरबजीत कौर मानुके सिविल अस्पताल पहुंचीं और पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में अराजकता और गैंग से जुड़ी हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मृतक की पत्नी और भाई ने आरोप लगाया कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। गगनदीप गांव के ही कबड्डी खिलाड़ी एकम सिंह को परेशान किए जाने का विरोध करता था, इसी कारण हमलावरों ने बदला लिया। गगनदीप अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों—दो बेटियां और एक बेटा—को छोड़ गए हैं। उधर, थाना जगराओं के एसएचओ कुलदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।