Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़-मोहाली हाई अलर्ट: स्कूलों, सचिवालय और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, CM और DGP का नाम लेकर मचाया हड़कंप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ/ यूटर्न/ 6अप्रैल।मोहाली। ट्राइसिटी में सोमवार को एक बार फिर बम धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अदालत परिसरों को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों तथा पंजाब के डीजीपी का नाम भी शामिल किया गया है। धमकी भरे ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सेक्टर 41, चंडीगढ़ स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 45, चंडीगढ़ के सेंट स्टीफन स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों को खाली करवाया गया। इसके अलावा मेयर कार्यालय और सचिवालय में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर मोहाली कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तत्काल खाली करवाया गया। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खरड़ कोर्ट को भी धमकी मिलने के बाद बंद कर दिया गया और सभी मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई। ईमेल में ग्रेनेड हमलों का जिक्र कर माहौल को और भयावह बनाने की कोशिश की गई है। पुलिस साइबर सेल के जरिए ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी है और मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते ट्राइसिटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं, जबकि आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।