Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर जीरकपुर में देर शाम एक व्यस्त चौराहे पर रोडरेज की गंभीर घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना पटियाला लाइट प्वाइंट की है, जहां शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार युवक ने गुस्से में आकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार सवार पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार विकास नामक व्यक्ति, जो चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं, अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से जीरकपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पटियाला लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट पर रुकी, तभी एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से उनकी कार के बेहद करीब से निकलने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोनों वाहनों की टक्कर होते-होते बची। इस पर विकास द्वारा आपत्ति जताने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने पर आरोपी युवक ने पहले कार पर मुक्का मारा और फिर अपने हेलमेट से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। जब विकास गाड़ी से नीचे उतरे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और हेलमेट से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल विकास ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी की बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।