Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 05 Jan । देर रात जीरकपुर से इंगेजमेंट पार्टी से लौट रहे युवक पर पड़ोसी द्वारा पथराव किया | इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।जानकारी के अनुसार सुभम (निवासी 44सी) अपने छोटे भाई कपिल के साथ देर रात जीरकपुर से एक इंगेजमेंट पार्टी से घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस हिंसक रूप ले बैठी और आरोप है कि पड़ोसी ने शुभम पर पत्थर फेंककर हमला कर दिया।पथराव के दौरान सुभम के सिर पर जा लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना सेक्टर-34 की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल सुभम को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 4 टांके लगाए फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित सुभम और उसके परिजनों में रोष है। पीड़ित ने थाना सेक्टर-34 पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि हमला पूरी तरह से जानलेवा था और आरोपी खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।