Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी / यूटर्न/ 6अप्रैल। भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए देहदान का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। परिषद के सहयोग से डेराबस्सी एटीएस निवासी 90 वर्षीय श्री देव निश्चल के निधन उपरांत उनके परिवार ने उनका शरीर और नेत्र दान कर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार की सहमति से उनका शरीर चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), सेक्टर-32 को दान किया गया। यह देहदान मेडिकल शिक्षा और जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, वहीं नेत्रदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी आएगी। इस पुण्य कार्य में परिषद के सदस्य बरखा राम, उपेश बंसल और विनोद रैना का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने परिवार के इस उच्च विचारों वाले निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। परिषद के प्रधान नितिन जिंदल ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में जागरूकता फैलाते हैं और लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर परिषद के सचिव अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष जेपी धीमान, प्रेस सचिव परमजीत रम्मी सैनी, महिला प्रमुख मीनू कुमारी और साधना सिंगर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी परिवार के इस महान कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।